लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के अमीरनगर क्षेत्र में मुहर्रम पर जुलूस के दौरान दर्दनाक घटना हो गई। गरदहा गांव में गुरुवार को सुबह ताजिया निकाला जा रहा था। इस दौरान हाई टेंशन विद्युत लाइन से ताजिया टकराया गया। इससे ताजिये में आग लग गई। इससे 10 से अधिक लोग झुलस गए। घटना से वहां अफरातफरी मच गई।
लोगों ने आनन-फानन झुलसे लोगों को किसी तरह नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी पीड़ितों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां हसीब (21) पुत्र शमशाद गांव गरदहा की मौत हो गई। अन्य पीड़ितों का उपचार चल रहा है। इनमें से भी कुछ हालत गंभीर बताई गई है।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। बताया जा रहा है कि ताजिये की ऊंचाई अधिक होने के वह विद्युत लाइन से छू गया था। जिससे करंट उतरने से ताजिया में आग लग गई। बता दें कि जिलेभर में बुधवार को मुहर्रम गमगीन माहौल में मनाया गया था। कुछ इलाके में मुहर्रम की 11 तारीख को ताजिये दफन होते हैं। इसी परंपरा के तहत गरदहा गांव में ताजिया निकाला जा रहा था। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण हादसा हो गया।
बुधवार को जिलेभर में निकले थे जुलूस
बता दें कि जिलेभर में बुधवार को मुहर्रम पर अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों के नाम नजरों नियाज कराई। घरों पर मजलिस में हजरत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद किया। दोपहर बाद ताजियों का जुलूस कर्बला रवाना हुआ। सड़कों पर ताजियों का लंबा जुलूस दिखा। गमगीन माहौल में ताजिये सुपुर्दे खाक किए गए। जिले के कुछ इलाके में मुहर्रम की 11 तारीख को ताजिये दफन होते हैं। इसी परंपरा के तहत अमीरनगर क्षेत्र के गरदहा गांव में ताजिया निकाला जा रहा था। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण हादसा हो गया।
लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी के अमीन नगर में मोहर्रम पर निकल जा रहे ताजियों के जुलूस के दौरान बड़ी घटना हो गई। 180 फीट ऊंचा ताजिए का गुंबद हाई टेंशन लाइन से टकराने के बाद इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ लोग झुलस गए हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मोहर्रम से शुरू हुए ताजियों को जुलूस का सिलसिला जारी था। गुरुवार को अमीर नगर गांव से जुलूस रवाना हुआ था। बताते हैं कि करीब 180 फुट ऊंचा ताजिए को करीब 100 लोग लेकर जा रहे थे। 33 केवी लाइन में ताजिये का गुंबद टकराने से लोग झुलस गए। आठ लोगों को गम्भीर हालात में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक की मौत हो गई। शेष का उपचार शुरू हो गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय