जशपुर
छत्तीसगढ़ में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इस बीच जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां SBI ग्राहक सेवा केंद्र पर दिनदहाड़े गोली चली है. बताया जा रहा है कि दाे नाकबपाेश बदमाशा लूटपाट की नियत से SBI ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और गोली चला दी. इस फायरिंग में संचालक को बचाने आई उसकी दादी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि संचालक गंभीर रूप से घायल है.
यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला का है. गांव में स्थित एक SBI ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर आज दिनदहाड़े लूटपाट की नियत से दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी. इस दौरान संचालक की दादी उर्मिला गुप्ता अपने पोते को बचाने के लिए सामने आ गईं, जिससे गोली उन्हीं को लग गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले संचालक संजू गुप्ता पर कट्टे की बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया. उसके बाद उसकी दादी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद बदमाश अपने बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए हैं. घायल संचालक संजू गुप्ता को इलाज के लिए कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपियों की पतासाजी करने में जुट गई है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय