जगदलपुर.
छत्तीसगढ़ शासन ने 24 उप पुलिस अधीक्षकों का परिवीक्षा अवधि पूरा करने के बाद पहली पोस्टिंग दे दी है। इन अधिकारियों को अब बस्तर जिले में तैनात किया गया है। यह आदेश मंगलवार शाम को जारी किया गया है। गृह विभाग ने अधिकारियों की पोस्टिंग के संबंध में आदेश जारी किया है, जिसमें इन्हें विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।
नक्सल प्रभावित जिलों में फोर्स अफसर की कमी से जूझ रही थी। ऐसे में इन नवीन पदस्थापनाओं के बाद काफी हद तक राहत मिलेगी। दरअसल माओवाद प्रभावित इलाकों में किसी भी ऑपरेशन को राजपत्रित अधिकारी लीड किया करते हैं। ऐसे में अफसर का होना बस्तर में बेहद जरूरी है। अधिकतर पुलिस अफसरों को नक्सल प्रभावित जिलों की सेवा करने की जवाबदारी दी गई है।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी बने प्रवीण भारती
परिवीक्षा अवधि को पूरा करने के बाद जिला गरियाबंद में पदस्थ प्रवीण भारती को एसडीओपी भानपुरी बनाया गया, वहीं सुश्री सुसंता लकड़ा को जिला बलौदाबाजार भाटापारा से उप पुलिस अधीक्षक बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा जिला बस्तर, उप पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चांपा में पदस्थ संगम राम को उप पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन जिला जगदलपुर भेजा गया है, जबकि उप पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर में पदस्थ विशाल गर्ग को उप पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा जिला बीजापुर भेजा गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय