रायपुर
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में एक मरीज के परिजनों से सफाई कराने के मामले को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग बलरामपुर को इसकी जांच करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी आरंभिक जांच में ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स और वार्ड आया को इसके लिए जिम्मेदार माना है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पर बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने स्टाफ नर्स अमिता मिंज और वार्ड आया अनीता सिंह को उनके पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही , अनुशासनहीन और अकर्मण्य मानते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जिला अस्पताल बलरामपुर रामानुजगंज किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय