बिलासपुर।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में लखोली-रायपुर रेल खंड के बीच तीन पुराने ब्रिजों के कायाकल्प सहित अन्य सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे. इन कार्यों के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसके साथ ही एक ट्रेन का परिचालन अपने निर्धारित समय से देरी से होगा. रेलवे प्रशासन ने इन बदलावों की जानकारी देते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है.
रद्द की गई ट्रेनें: —
टिटलागढ़-रायपुर स्पेशल (08277):
दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को रद्द.
रायपुर-टिटलागढ़ स्पेशल (08278):
दिनांक 26 नवंबर, 03 दिसंबर, और 10 दिसंबर 2024 को रद्द.
विशाखापत्तनम-रायपुर स्पेशल (08528):
दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को रद्द.
रायपुर-विशाखापत्तनम स्पेशल (08527):
दिनांक 26 नवंबर, 03 दिसंबर, और 10 दिसंबर 2024 को रद्द.
देरी से चलने वाली ट्रेनें:
विशाखापत्तनम-दुर्ग एक्सप्रेस (18530):
दिनांक 25 नवंबर, 02 दिसंबर, और 09 दिसंबर 2024 को यह ट्रेन 3 घंटे देरी से रवाना होगी.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय