राजनांदगांव/कांकेर.
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हो गया है। तीन विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर लोकसभा क्षेत्र में हुई तो सबसे कम महासमुंद सीट पर देखने को मिला। बात तीन लोकसभा सीट की करें तो कांकेर में 73.84 फीसदी, महासमुंद में 64.90 फीसदी तो राजनांदगांव सीट पर 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 5 लोकसभा सीटों पर शाम तीन बजे तक वोटिंग खत्म हो चुकी थी। बाकी जगहों पर शाम 6 बजे तक मतदान हुआ, जो मतदाता बूथ परिसर में पहुंच चुके थे, वो वोटिंग किये।
विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत ———
कांकेर लोकसभा सीट
अंतागढ़- 73.00%
केशकाल- 75.50%
कांकेर- 76%
गुंडारदेही- 71.70%
डौंडीलोहारा- 74.97%
भानुप्रतापपुर- 75 %
संजारी बालोद में- 72.56%
सिहावा में- 74.52 %
महासमुंद लोकसभा सीट
कुरूद – 74.40%
खल्लारी- 66.34%
धमतरी- 70.16%
बसना- 71.07%
बिंद्रानवागढ़- 78.84%
राजिम- 72.02%
सराईपाली- 70.87%
राजनांदगांव लोकसभा सीट
कवर्धा- 73.25%
खुज्जी- 77.22%
खैरागढ़- 75.25%
डोंगरगढ़- 78.23%
डोंगरगांव- 73.23%
पंडरिया- 68.30%
मोहला-मानपुर-75%

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय