राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आसमान से बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें 4 स्कूली बच्चे और 4 ग्रामीण हैं. बताया जा रहा कि आज दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी लोग खंडहर में रुके थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. यह घटना जोरातराई गांव की है. सीएम ने जताया दुःख।
मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं. राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय