रायपुर.
ऑनलाइन सट्टा एप के केस में गिरफ्तार हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी
है। दोनों भाई अनिल और सुनील जेल में बंद हैं। उनकी जमानत अर्जी पर पिछले दिनों हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई थी, कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा था। जिस पर मंगलवार को जस्टिस एनके चंद्रवंशी की अदालत ने फैसला सुनाया है।
महादेव सट्टा ऐप के मामले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने बीते 23 अगस्त को रायपुर और दुर्ग में छापेमारी कर मनी लॉन्ड्रिंग के केस में हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी समेत एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के विरोध में दोनों भाई ने रायपुर स्थित ईडी की विशेष अदालत में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत आवेदन खारिज कर दिया था। जिसके बाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी, मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने तर्क देते हुए कहा कि याचिकाकर्ताओं को राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ सीधे तौर पर कोई साक्ष्य नहीं है और न ही रुपयों के लेनदेन का कोई रिकॉर्ड है। आगे यह भी कहा कि ईडी की पूछताछ पूरी हो चुकी है और अब उन्हें जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से सशर्त जमानत की मांग की थी। जस्टिस एनके चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय