बीजापुर.
सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर बसे हार्डकोर नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में सुरक्षाबलों ने कैंप स्थापित कर दिया है। इतना ही नहीं हिड़मा के घर पहुंचकर एसपी किरण चव्हाण ने उन्हें मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का आश्वासन दिया है। साथ ही गांव छोड़ कर भागे ग्रामीणों से भी उन्होंने वापस लौटने की अपील की है।
नक्सलियों के अभेद गढ़ कहे जाने वाले पूवर्ती में सुरक्षाबलों ने कैम्प स्थापित कर दिया हैं। जगरगुंडा थाना क्षेत्र का यह गांव हार्डकोर नक्सली हिड़मा का गांव है। रविवार को यहां एसपी किरण चव्हाण और कोबरा कमांडेंट उपेंद्र भी पहुंचे। अफसरों ने हिड़मा के घर जाकर उसकी मां से मुलाकात की और उन्हें मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही पूवर्ती गांव छोड़कर भागे ग्रामीणों से सुरक्षाबलों ने वापस लौटने की अपील की है। वहीं सुरक्षाबलों के जवानों ने पूवर्ती कैम्प के सामने तिरंगा लहराया है। पूवर्ती गांव में नक्सलियों ने अपना हेड क्वार्टर मुख्यालय बनाया हुआ था। जिसकी सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के हेड क्वार्टर पर कब्जा कर लिया था। इसके साथ ही ग्रामीणों को पूरी तरह से सुरक्षा देने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान सीआरपीएफ कमांडेंट एसपी किरण चव्हाण और कोबरा कमांडेंट उपेंद्र मौजूद रहे।
40 साल बाद यहां तिरंगा लहराया गया
हार्डकोर नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में 40 सालों तक 15 अगस्त और गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा की जगह नक्सली काला झंडा फहराते थे। लेकिन वक्त बदला और 40 साल बाद यहां तिरंगा लहराया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय