बस्तर/सुकमा.
हमेशा से अपने बयानों के साथ ही लोगों के साथ हर माहौल में अपने आप को ढालने वाले कांग्रेस के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी गांव-गांव घूमकर अपने लिए वोट की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा रविवार को पुसपाल के बाजार में मुर्गा लड़ाई करते हुए दिखाई दिए।
बताया जा रहा है कि बस्तर में पहले चरण में चुनाव होना है, ऐसे में पार्टियों के द्वारा अपने लोकसभा चुनाव के लिए तय किये गए प्रत्याशियों के लिए स्टार प्रचारक के साथ ही अन्य नेताओं का बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि वे अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी दिलाते हुए लोकसभा चुनाव में विजयी बनाया जा सके, इसके लिये पार्टियों की ओर से कमर भी कस ली गई है। रोजाना सघन अभियान भी चलाया जा रहा है।
वहीं इन लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सुकमा जिले के छह बार के विधायक रह चुके कवासी लखमा को एक बार लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में कवासी लखमा इन शोर गुल से हटकर रविवार को पुसपाल के बाजार पहुंचे और वहां होने वाले मुर्गा लड़ाई में जमकर हिस्सा लेते हुए मुर्गा लड़ाई भी की। मुर्गा लड़ाई के दौरान लोगों के द्वारा कवासी लखमा को अपने पास देख लोगों ने जमकर उनका उत्साहवर्धन करने के साथ ही मुर्गा लड़ाई में उनके द्वारा लड़ाए जा रहे मुर्गे की जीत को लेकर समर्थन भी किया।
कवासी के कइयों निराले अंदाज
बता दें कि कवासी लखमा हमेशा से लोगों के बीच सुर्खियों में रहे हैं, जिसमें बस्तर में आये डांसर धर्मेश के साथ जमकर मंच पर थिरकने के साथ ही बस्तर में डांस को बढ़ावा देने की बात कही, तो वही ग्रामीण इलाकों में घूमने के दौरान एक ग्रामीण के द्वारा पी जा रही बीड़ी को ही बीड़ी से जालते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा एक महिला के घर मिलने जाने के बाद उनके ही घर में लगे आइने में अपने आप को देखने के बाद वहीं कंघी भी कर अपनी सुंदरता को लेकर बात कही, कभी बैगा गुनिया बन अपने आप को कोड़े भी मारते हुए वीडियो भी वायरल हुआ।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय