महासमुंद
10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं तनाव में आकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दें. इसके लिए शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया.
राष्ट्रीय मानिसक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नवकिरण अकादमी में आयोजित कार्यशाला में महासमुंद जिले के 186 शासकीय हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य, जिले के पांच बीईओ, पांच बीआरसी शामिल हुए. मनोचिकित्सक व शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि आचरण के अनुसार बच्चों की कैसे पहचान करें, फिर उनके माता- पिता के सहयोग से कैसे बच्चों को तनाव मुक्त कर अप्रिय घटना होने से बचाएं, इन सभी बिन्दुओं पर विस्तार से बताया.
प्रशिक्षण के उपरांत प्राचार्य अपने स्कूल के दसवीं व बारहवीं के बच्चों की कांउसलिंग करके उनके माता-पिता के सहयोग से उन्हें तनाव मुक्त करेंगे. आयोजनकर्ता व चिकित्सक का कहना है कि आने वाले दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम से तनाव ग्रस्त बच्चों को तनाव से मुक्ति दिलाना ही इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है. गौरतलब है कि इस वर्ष जिले के कुल 24,497 छात्र- छात्राओं ने दसवीं व बारहवीं की परीक्षा दी है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय