बिलासपुर
दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है, जिसके 19 मई तक अंडमान सागर के आसपास पहुंचने की संभावना है। शहर समेत प्रदेश में अभी प्री मानसून प्रभाव तो नहीं है, लेकिन उसकी आहट जरूर है और लगातार बादल छा रहे हैं। गुरुवार को भी सूरज छिपता रहा और धूप-छांव होता रहा। आने वाले दिनों में भी गरज-चमक के साथ बौछार की उम्मीद बनी रहेगी। इन सबके बीच भीषण गर्मी से अपेक्षाकृत राहत है।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 17 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने व वज्रपात होने के भी संकेत हैं। अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। वर्षा मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में केन्द्रित रहने की संभावना है। इन सबके बीच शहर का मौसम भी बदला हुआ है।
गुरुवार को भी आसमान में हल्के बादल नजर आते रहे। कभी धूप निकल रही थी तो कभी बादल छा रहे थे। इसी वजह से अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री ही दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को भी मौसम में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं और बादल छाए रह सकते हैं। इसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
यहां हुई वर्षा
लैलुंगा, घरघोड़ा, सीतापुर, कटघोरा
मानसून की ये स्थिति
दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है, जिसके 19 मई को दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण पूर्व के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी व निकोबार द्वीप समूह के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है। बाद में यह देश की मुख्य भूमि पर दाखिल होगी। मध्य जून से पहले ही प्रदेश में इसके आगमन की संभावना दिख रही है।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 39.6 28
रायपुर 39.5 27.8
पेंड्रारोड 38.2 24.8
अंबिकापुर 38 23.4
जगदलपुर 34.4 25.8

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय