भोपाल
शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित आनंद नगर में एक ठेकेदार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुसाइड नोट नहीं मिलने की वजह से फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ठेकेदार का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि गोलू मीणा (40) पुत्र लक्ष्मी नारायण मीणा आनंद नगर इलाके की अशोक बिहार कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह भवन निर्माण की ठेकेदारी करता था। उसके तीन भाई और हैं, जो पिपलानी इलाके में अलग रहते हैं। शुक्रवार शाम को उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। जब वह वापस लौटी तो पति को फांसी के फंदे पर लटका पाया। ठेकेदार को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे के बाद शव को मर्चुरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ठेकेदार का शव
स्वजन को सौंप दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। अभी स्वजन के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। उनके बयानों के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकती है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया