जबलपुर
मध्यप्रदेश के जबलपुर में कथित रूप से बात नहीं करने पर एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय एक लड़की को सरेआम चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार शाम ओमती इलाके की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। आरोपी फरार है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार राठौर ने बताया, ‘‘कथित रूप से बात नहीं करने पर गुफरान (20) नाम के युवक ने तमन्ना पर चाकू से कई वार किए।''
उन्होंने बताया कि किशोरी को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी फरार है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किशोरी आरोपी युवक को जानती थी और हाल ही में उसने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हमलावर के भागने के दौरान राहगीर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया