रायगढ़
एक लड़की के मुंह में छाले हुए… परिजनों ने उसके लिए पास की मेडिकल स्टोर से दवाई मंगवाई और कुछ दिन खिलाया. बालिका को इससे थोड़ी राहत भी मिली. इसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था… लेकिन अचानक चाय-बिस्किट खाते-खाते बेटी की संदिग्ध मौत हो गई, जिसके बाद परिजन खुद भी शॉक्ड है और अब पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है. जिससे ये पता चलेगा कि बेटी की मौत कैसे हुई.
यह पूरा मामला रायगढ़ जिले के केसला गढ़मारिया गांव का है, जहां बालिका की उपचार के दौरान रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक वह घर में अचानक बेहोश हो गई. जिसके बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, छात्रा अनीशा खड़िया (16) पिता अजय खड़िया निवासी केसला गढ़मारिया में रहती थी. झलमला स्कूल में पढ़ाई करती थी. परिजनों ने बताया कि दो दिन से मुंह में छाला हो गया था. जिससे खाना खाने में उसे परेशानी हो रहा थी. शनिवार की सुबह चाय और बिस्किट खाने के लिए लेकर बैठी थी. इसी दौरान अचानक से बेहोश हो गई. जिसके बाद परिजन सीधे उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. जहां उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय