जांजगीर-चांपा
जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के एक लकड़ी टाल में आज सुबह भीषण आग लग गई. यह आग राज केसर अस्पताल के पीछे आनंद अग्रवाल के लकड़ी टाल में लगी जिससे वहां रखी लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. दमकल की पांच गाड़ियां और केसके पावर प्लांट, सीपत पावर प्लांट और मड़वा प्लांट की दमकल गाड़ियां लगातार आग बुझाने में लगी हुई है. राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.
स्थानीय बलौदा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल राहत कार्य जारी है, लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आगजनी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय