गरियाबंद
छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच महासमुंद के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कुड़ेरादादर इलाके में चुनावी ड्यूटी दे रहे एक जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है। जवान एमपी से चुनाव में ड्यूटी देने आए थे।
दरअसल, पूरा मामला गरियाबंद के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर का है। यहां चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारी ली है। बताया जा रहा है कि जवान प्राथमिक स्कूल भवन में रुका हुआ था। प्राथमिक स्कूल में रुक कर आराम कर रहा था। लेकिन जवान ने अज्ञात कारणों से खुदकुशी कर ली है।
एमपी से चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़ आया था
मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान मध्यप्रदेश का रहने वाला है। जवान पड़ोसी राज्य के राजपुर का निवासी है। जवान का नाम जियालाल पंवार बताया जा रहा है। मृतक जवान 34वीं बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए जवान को गरियाबंद में तैनात किया गया था।
बढ़ी अधिकारियों की परेशानी
इस पूरी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरी घटना की जांच में अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस तरह की घटना मतदान के दिन होने से अधिकारियों की परेशानीयां बढ़ गई हैं। जांच में जुटे अधिकारियों ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले रायपुर में पूर्व विधायक के बंगले में गलती से फायरिंग होने से एक जवान की मौत हो चुकी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय