भिलाई नगर
सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सोमवार की अलसुबह सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास 3 लोगों को रौंद दिया है जिससे भाई, बहन और भांजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो साल की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया जाता हैं कि मृतक परिवार बाईक से एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम, मुआवजा समेत कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। वहीं मौके पर ट्रक के नीचे फंसी लाश को भी नहीं निकालने दिया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में राजेश साहू (32 वर्ष), उसकी बहन ऋतु साहू (28 वर्ष) और 12 वर्षीय भांजी शामिल है, वहीं 2 साल की दूसरी भांजी की हालत नाजुक बताई जा रही है। साहू परिवार के ये लोग कचान्दूर में गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास 6:30 से 7 के बीच हादसे का शिकार हो गए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय