मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
नगर पंचायत झगराखांड में पिछले जुलाई (5 महीने से) पीएचई का पानी सप्लाई बंद है, लोग पानी के एक-एक बूंद को तरसने को मजबूर हैं। किसी ने कोई सूध नहीं ली, इस पर क्या कार्यवाही हुई? हज़ारों लोगों को रोज पानी के लिए क्यों तरसाया जा रहा है?
आम आदमी पार्टी द्वारा बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी सुधार ना होने के विरोध में जन आंदोलन एवं आमरण अनशन रखा गया हैं।
आगामी 08 दिसंबर 2024. से मांगे पूरी होने तक निरंतर आम आदमी पार्टी जिला इकाई द्वारा मुख्य बाजार चौक, आटो स्टैण्ड के पास नार्थ झगराखाण्ड में आमरण अनशन रखा जायेगा।
आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि, अपने अधिकार की लड़ाई में शामिल होकर इस जनआंदोलन को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दें।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय