नई दिल्ली
एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह टोरंटो में चैलेंजर टूर के 9000 डॉलर ईनामी राशि के गुडफेलो क्लासिक स्क्वाश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए। शीर्ष व़रीयता प्राप्त अभय ने फ्रांस के मेशियो लेवी को 13.11, 11.7, 11.3 से हराया। हांगझोउ एशियाई खेलों में टीम वर्ग में स्वर्ण और मिश्रित युगल कांस्य जीतने वाले अभय का सामना अब मिस्र के अब्दुलरहमान अब्दुलखालिक से होगा। पिछले महीने अभय ने मुंबई में जेएसडब्ल्यू विलिंगडन पीएसए टूर्नामेंट जीता था। शिकागो में विंडी सिटी ओपन के दूसरे दौर में भारत के रमित टंडन मिस्र के आठवीं वरीयता प्राप्त तारिक मोमिन से 11.5, 4.11, 4.11, 8.11 से हार गए।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई