February 11, 2026

अभाविप ने किया उग्र प्रदर्शन, आरजीपीवी कुलगुरु ने राजभवन को सौंपा इस्तीफा

भोपाल: 21 नवम्बर 2025

अभाविप की धारा 54 लागू करने की सरकार सरकार से मांग

विगत दिनों पूर्व राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा गलत तथ्यों के साथ प्रस्तुत की गई SSR के आधार पर NAAC में A++ ग्रेड दिया गया। उक्त SSR में जो गलत तथ्य एवं जानकारियां विश्वविद्यालय द्वारा दी गई, उन सभी प्रश्नों के उत्तर लेने हेतु आज अभाविप द्वारा प्रदेश मंत्री केतन चतुर्वेदी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया गया। तथ्यों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर अभाविप द्वारा कुलपति से इस्तीफे की मांग की गई। उक्त विषय के आधार पर RGPV के कुलगुरु ने अपना इस्तीफ़ा अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं अन्य उपस्थित लोगों के सामने राजभवन को सौंपा।

अभाविप ने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के अंदर धारा 54 लागू करनी चाहिए

अभाविप के प्रदेश मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि – NAAC SSR के अंदर गलत एवं भ्रामक तथ्यों को शामिल करना यह गंभीर अकादमिक भ्रष्टाचार है। आज कुलगुरु ने नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफ़ा सौंपा, परंतु सरकार को तत्काल प्रभाव से धारा 54 लागू करनी चाहिए और इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी दोषियों के ऊपर उचित धाराओं में FIR दर्ज करानी चाहिए। अभाविप का यह अकादमिक भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन सभी दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होने तक जारी रहेगा।

You may have missed