February 11, 2026

एसीबी ने रिश्वत लेते वन विभाग के अफसर को किया गिरफ्तार

बिलासपुर

सीसीएफ उडदस्ता बिलासपुर में पदस्थ वन विभाग के अफसर गजेंद्र गौतम को एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने फर्नीचर संचालक से लाइसेंस बनाने की एवज में  50 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी सपन चौधरी ने बताया कि घटना 29 सितंबर 2022 की है।

उसलापुर ब्रिज के पास संचालित सत्या फर्नीचर के संचालक बाबू प्रधान के पुत्र सत्यभान प्रधान ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी कि, सीसीएफ उड?दस्ता बिलासपुर में पदस्थ गजेंद्र गौतम लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर 50 हजार की मांग की, और फर्नीचर संचालक को डरा धमका कर 33000 रुपये ले लिए। शेष रकम को पाने वन विभाग के अफसर गजेंद्र गौतम लगातार फर्नीचर संचालक के ऊपर दबाव बना रहा था। फर्नीचर संचालक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर से कर दी। अधिकारियों ने जब शिकायत को सही पाया इस आधार पर वन विभाग के अफसर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

You may have missed