उज्जैन
टेलीविजन दुनिया (Television Industry) के मॉडल( Model) और एक्टर( Actor) प्रिंस नरूला (Actor Prince Narula) शनिवार यानी 10 फरवरी को उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। दर्शन- पूजन के बाद उन्होंने कहा, यहां बहुत आनंद आया। महाकाल के दर्शन से ऊर्जा महसूस की।
प्रिंस नरूला ने कहा कि उन्होंने अपने लिए, परिवार और देश दुनिया के लिए कामना की है। बतादें कि, प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज-12, एमटीवी स्प्लिट्सविला-8, बिग बॉस-9 और नच बलिए-9 के विनर रह चुके हैं । इसके साथ ही वे एमटीवी रोडीज के जज भी रह चुके हैं। वहीं कई म्यूजिक वीडियोज और वेब सीरीज बॉम्बर्स में भी काम कर चुके हैं।
महाकालेश्वर मंदिर के पट आज तड़के 4 बजे खुले। जहां भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल के मस्तक पर रजत, बिल्वपत्र के साथ त्रिनेत्र, आभूषण और पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया