अदिति संयुक्त 17वें स्थान पर
एवियन ले बेंस
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने किसी मेजर टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आखिरी चार होल में तीन बर्डी लगाकर अमुंडी एवियन चैम्पियनशिप में संयुक्त 17वां स्थान हासिल किया।
अदिति ने दो अंडर 69 और कुल सात अंडर स्कोर किया। वह पहली बार किसी मेजर टूर्नामेंट में शीर्ष 20 में रही हैं। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 वुमैंस ओपन में था जब वह संयुक्त 22वें स्थान पर रही थी। अब तक 30 से अधिक मेजर टूर्नामेंट खेल चुकी अदिति ने 71, 70, 67, 69 स्कोर किया।
जापान की अयाका फुरूइ ने खिताब जीता। भारत की दीक्षा डागर ने पहले दौर के बाद नाम वापिस ले लिया था। दीक्षा और अदिति पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई