आगरा
आगरा परिवहन विभाग को लंबी दूरी के सफर के लिए 50 ई-बसें मिलने जा रही हैं। आचार संहिता के बाद चरणबद्ध तरीके से परिवहन विभाग को ये बसें मिलने लगेंगी। डीजल बसों के मुकाबले इनमें किराया कम होगा। इनको आईएसबीटी से संचालित किया जाएगा। इसके लिए चार्जिंग पॉइंट भी बनाए जाएंगे।
क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि ई-बसों का संचालन अभी शहर में ही हो रहा है। अब 200 किमी की दूरी तक के सफर के लिए भी ई-बसों का इस्तेमाल होगा। आचार संहिता खत्म होने के बाद 50 ई-बसें मिलने जा रही हैं।
इनको आगरा फोर्ट डिपो के आईएसबीटी पर लगाया जाएगा। इन बसों को चार्ज करने के लिए 6-7 चार्जिग पॉइंट भी बनाए जाएंगे। इससे डीजल की खपत कम होगी, प्रदूषण नहीं होगा और किराया भी कम होगा।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया