भोपाल: 13 मार्च 2025
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में संसथान में होलिका दहन समारोह का आयोजन किया गया। होली का त्योहार एक ऐसा पावन अवसर है जो एकता, सकारात्मकता और सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा देता है। होलिका दहन इस पर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें सच्चाई की शक्ति और नकारात्मकता के विरुद्ध खड़े होने के महत्व की याद दिलाता है। प्रो. सिंह ने इस सांस्कृतिक आयोजन पर कहा, “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि एकता, सकारात्मकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक भी है। एम्स भोपाल में होलिका दहन समारोह हमारे समृद्ध परंपराओं को मनाने, एकजुट होने और हमारे छात्रों व निवासियों को सच्चाई के संदेश से प्रेरित करने का एक सुनहरा अवसर है।” यह समारोह छात्रों, संकाय सदस्यों और निवासियों के लिए उनके शैक्षणिक और पेशेवर दायित्वों से परे एक साथ जुड़ने और होली के उल्लास को साझा करने का एक अवसर होगा।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही