October 15, 2026

एम्स भोपाल के सीटीवीएस विभाग ने मरीजों संग हर्षोल्लास से मनाई होली

भोपाल: 15 मार्च 2025

होली के शुभ अवसर पर एम्स भोपाल के कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग ने मरीजों और उनके परिजनों के साथ मिलकर हर्षोल्लास से यह पावन पर्व मनाया। इस आयोजन का उद्देश्य खुशियाँ बाँटना और मरीजों के प्रति देखभाल व स्नेह को प्रदर्शित करना था। डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों के बीच मिठाइयाँ वितरित कीं और उनके साथ उल्लासपूर्ण क्षण साझा किए, जिससे यह त्यौहार सभी के लिए विशेष बन गया। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने इस अवसर पर कहा, “होली खुशियों और एकता का पर्व है, और एम्स भोपाल हर त्योहार मरीजों और उनके परिवारों के साथ मनाने में विश्वास रखता है। इस प्रकार के आयोजन न केवल उपचार प्रक्रिया को प्रभावी बनाते हैं, बल्कि मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करते हैं। हमारा प्रयास केवल चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि हमारे मरीज आशा और अपनापन महसूस करें।”

You may have missed