भोपाल: 04 जनवरी 2025
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगुभाई सी. पटेल से की शिष्टाचार भेंट
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने नववर्ष के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगुभाई सी. पटेल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। प्रो. सिंह ने इस अवसर पर एम्स भोपाल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, नवाचारों और स्वास्थ्य सेवा विस्तार योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही उन्नत चिकित्सा सेवाओं और आगामी स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं की जानकारी दी। इस भेंट के दौरान, प्रो. सिंह ने कहा, “माननीय राज्यपाल से मुलाकात प्रेरणादायक रही। एम्स भोपाल लगातार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। उनकी शुभकामनाओं से संस्थान को और अधिक प्रभावी रूप से सेवा करने की प्रेरणा मिली है।” माननीय राज्यपाल मंगुभाई सी. पटेल ने एम्स भोपाल के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान द्वारा राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जताई।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया