सिमगा
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र स्थित लाला पाईप फैक्ट्री में एक कर्मचारी की आज सुबह करंट लगने से मौत हो गई. घटना सुबह लगभग 10 बजे की है. जब कर्मचारी कार्य के दौरान करंट की चपेट में आया, उसे तत्काल सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना की जांच मे जुटी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान- रूप लाल सिन्हा (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम पदमी का निवासी था. घटना की जानकारी मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय