भुवनेश्वर
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के हिस्से एक और सफलता जुड़ गई है। डीआरडीओ ने गुरुवार को एकीकृत परीक्षण रेंज चांदीपुर से स्वदेशी प्रौद्योगिकी निर्भय क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। इस मिसाइल का सफल परीक्षण ओडिशा के तट पर किया गया।
डीआरडीओ की तरफ से जानकारी दी गई कि परीक्षण के दौरान सभी उपप्रणालियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। मिसाइल के प्रदर्शन की निगरानी उड़ान पथ की पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने के लिए आईटीआर द्वारा विभिन्न स्थानों पर तैनात रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर द्वारा की गई थी। मिसाइल की उड़ान की निगरानी IAF Su-30-Mk-I विमान द्वारा भी की गई।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”