मिर्जापुर
केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर लोकसभा से तीसरी बार नामांकन करने जा रही हैं। इसके पूर्व उन्होंने आदि शक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में मत्था टेका। मंदिर में पहुंच कर मां का दर्शन पूजन करने के उपरांत नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुईं।
मिर्जापुर लोकसभा चुनाव में तीसरी बार उन्होंने मां से जीत का आशीर्वाद मांगा। अनुप्रिया, मिर्जापुर सीट से दो बार सांसद बन चुकी हैं। मिर्जापुर लोकसभा चुनाव में अभी तक कोई भी प्रत्याशी तीसरी बार सांसद नहीं बन सका है।
केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल को दर्शन पूजन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कराया। इस दौरान उनकी बहन अमन पटेल, सिद्धार्थनगर से अपना दल एस के विधायक विनय वर्मा और जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा राम कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया