रायपुर
सूबे में सरकार बदलते ही चौतरफा बदलाव की बयार चल रही है,इस बीच खेल संघों में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है, कब होगी यहां शुरूआत। हालांकि नियम कायदों को माने तो कुछ में समय लग सकता है लेकिन कुछ में जरूरत नहीं हैं,कभी भी संभव है। जिन संघों में कांग्रेस नेता काबिज हैं क्या वे स्वंय इस्तीफा देंगे या बैठक बुलाकर उन्हे हटा दिया जायेगा। सीओए के सारे पदाधिकारी भी नमस्ते हो जायेंगे। .
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नए मुखिया होंगे। सीओए के पूर्व महासचिव बलदेव सिंह भाटिया, विक्रम सिंह सिसोदिया जैसे पूर्व पदाधिकारियों की एंट्री तय मानी जा रही है। खेल संघ से जुड़े पुराने लोगों का कहना है कि जल्दबाजी नहीं हैं,हां लेकिन पिछली सरकार में सीओए में कथित तौर पर महासचिव के पद को लेकर जिस तरह नूरा कुश्ती हो रहा था अच्छा संदेश नहीं गया। वर्तमान सरकार से जुड़े नेताओं ने चुनाव से पहले खेल अलंकरण समेत सभी प्रोत्साहन योजनाओं को शुरू करने की बात भी कही थी। अब छत्तीसगढि?ा ओलंपिक का क्या होगा यह भी बड़ा सवाल है,25 करोड़ का बजट कोई छोटा मोटा नहीं है। संभवत: बंद भी कर सकते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय