रायपुर
चुनाव की तारीख करीब आते-आते रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का सियासी माहौल गर्म होने लगा है. चुनाव को लेकर उत्साह से लबरेज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि 40 साल से दक्षिण में बीजेपी जीत रही है. बीजेपी को कोई डर नहीं है. इस बार भी बीजेपी प्रचंड मतों से जीतेगी.
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में रायपुर दक्षिण में प्रचार के दौरान विधायक कवासी लखमा का डांस करते हुए वीडियो सामने आने पर कहा कि पारंपरिक त्योहार के समय नाच-गाना, उत्सव का माहौल है. कवासी लखमा अगर नाच रहे हैं तो कोई नई बात नहीं है, वह वैसे भी नाचते ही रहते हैं.
वहीं एक वोट की अपील पर कांग्रेसियों के तंज पर मंत्री ने कहा कि वे इस बात को नहीं समझते कि एक वोट की कीमत क्या है. एक वोट से विधानसभा का विधायक तय होता है, एक वोट से सरकार बनती है, इसलिए बीजेपी एक वोट की अपील कर रही है, कांग्रेस चाहती है कि हमारी योजनाएं चल नहीं पाए, एक वोट के दम पर योजना चल सकती है.
वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रायपुर दक्षिण में प्रचार करने के सवाल पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि चाहे सचिन पायलट दौरा करें, या कोई और करे. इससे बीजेपी को फर्क नहीं पड़ता.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय