रायपुर
कर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी 6 सितंबर को छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होगी। इससे पूर्व फिल्म से जुड़े कलाकार ओपन मीट के माध्यम से आमजनों से चर्चा कर रहे थे इस दौरान वे फिल्म के गाने पर झूमने लगे और रील भी बनाया।
15 अगस्त को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड होने के बाद से लक्षित झांझी और एल्सा घोष की रोमांटिक जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। इस फिल्म में ढेर सारे जाने माने कलाकारों ने भी अभिनय किया है जिनमें रजनीश झाँझी, उपासना वैष्णव, जीत शर्मा, मनीषा वर्मा, विवेक चंद्रा, संदीप त्रिपाठी, पप्पू चंद्राकर, सरला सेन, निष्ठा और हिमांशु वर्मा प्रमुख है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह है। तहीं मोर आशिकी के निमार्ता और कहानीकार गुलशन बघेल और शुभम गुप्ता हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय