रायपुर
पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मेडिसिन विभाग में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. डी.पी. लकड़ा, डॉ. एस. चंद्रवंशी, डॉ. अर्चना टोप्पो, डॉ. मनीष पाटिल, डॉ. वेणुगोपाल, डॉ. हेमेश्वरी वर्मा, डॉ. प्रीति गुप्ता एवं पीजी डॉक्टरों ने आमजनों को हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से बचने के तरीके और हार्ट अटैक को पहचानने के बारे में जानकारी दी तथा लोगों के सवालों का जवाब दिया। हृदय रोग से संबंधित सभी शंकाओं को दूर करने के लिए कार्यक्रम में लोगों के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के सभी पीजी डॉक्टर उपस्थित रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय