सरगुजा
जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में एक अनोखी घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत भवन सोनतराई के सामने स्थित महुआ के पेड़ पर आज सुबह करीब 5 बजे एक भालू चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम और थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिसकर्मी रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं. पेड़ की ऊंचाई करीब 30 फीट होने के कारण भालू को सुरक्षित उतारने में मुश्किलें आ रही हैं.
रेस्क्यू टीम में 12 वन कर्मचारी और थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस कर्मी शामिल हैं. हालांकि, आसपास की भारी भीड़ और शोर-शराबे के कारण भालू को बचाने में कठिनाई आ रही है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय