जांजगीर चांपा.
सक्ती जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस का दामन छोड़ सक्ति के राजा धर्मेन्द्र सिंह और जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां से नेता प्रतिपक्ष चरण दासमहंत को भी बड़ा झटका लगेगा क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।
जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा ने कमलेश जांगड़े को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया को प्रत्याशी बनाया है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार- प्रसार में जुटे हुए हैं। आज सोमवार को सक्ति जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मलेन कार्यक्रम रखा गया था जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। वित्त मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का एक ही नारा है कि इस बार फिर से मोदी सरकार, 400 सीटो से पार के लक्ष्य को पूरा करना है। सभी भाजपा के नेता कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं के बीच पहुंचे और मोदी की गारंटी, मोदी के द्वारा चलाए जा रहे जनहित जन कल्याणकारी योजना के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को चुनाव में जीत दिलाने में जीतोड़ मेहनत करें।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय