भोपाल/इंदौर: 17 अक्टूबर 2025
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद ने एक भयावह मोड़ ले लिया। प्रताड़ना, कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक गुट के 24 किन्नरों ने सामूहिक रूप से फिनाइल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया और पुलिस ने कथित पत्रकार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना इंदौर के दो प्रमुख किन्नर गुटों – पायल गुरु और सपना हाजी – के बीच लंबे समय से चल रहे वर्चस्व के विवाद का नतीजा है। यह विवाद नंदलालपुरा और एमआर-10 इलाके में सक्रिय इन गुटों के बीच काफी समय से पनप रहा था।
इसी विवाद का फायदा उठाने के लिए पंकज जय नामक एक कथित पत्रकार और उसका साथी अक्षय, पायल गुरु गुट के पास पहुंचे। उन्होंने खुद को पत्रकार बताकर किन्नरों की छवि खराब करने की धमकी दी और उनसे पैसों की मांग करने लगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, जब किन्नरों ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी पंकज ने कथित तौर पर एक किन्नर को जबरन एक बिल्डिंग में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने धमकी दी कि अगर इस बारे में पुलिस में शिकायत की गई तो वह उनके खिलाफ ही झूठा केस दर्ज करा देगा। इस लगातार प्रताड़ना और खौफ से तंग आकर, एक ही गुट के 24 किन्नरों ने एक साथ फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री