बीजापुर.
बीजापुर में सुबह सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली हैं। जांगला थाना क्षेत्र के बड़ेतुंगाली व छोटेटूंगाली के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने चार नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की हैं। वही जवानों द्वारा मौके से नक्सलियों के हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इलाके में सर्चिंग जारी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जांगला थाना क्षेत्र के बड़े तुंगाली व छोटेतुंगाली के जंगलों में कंपनी नंबर दो के प्लाटून कमाण्डर, जनताना सरकार अध्यक्ष व भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 40 से 50 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीआरपीएफ, डीआरजी व बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह बड़े तुंगाली और छोटेतुंगाली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गये और मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इलाके में सर्चिंग जारी हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय