रायपुर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से नवनिर्वाचित विधायक किरण सिंह देव को नया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।पार्टी की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। सिंह देव को बिलासपुर से सांसद अरुण साव के स्थान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। साव छत्तीसगढ़ की नयी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं।
किरण सिंह देव ने अपनी राजनीति की शुरूआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से की थी। वह पिछले 30 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। सिंह देव भारतीय जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भाजपा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। वह वर्ष 2009 से 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह अभी बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।
किरण सिंह देव , हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय