रायपुर
भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक वीडियो गीत जारी किया है जिसका शीर्षक है वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा। इसके लेखक और गायक भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी हैं।
भाजपा की ओर से गुरुवार को जारी इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाने के साथ गरीबों को हक दिलाने, महिलाओं का मान बढ़ाने, युवाओं को न्याय दिलाने और देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में बढ़ते कदमों का जिक्र है। गीत में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और दुश्मनों को सबक सिखाने की भी बात कही गई है।
इस गीत की मुख्य पंक्ति वो आएगा, फिर आएगा, मोदी आएगा है। चिमनानी ने यह गीत लिखने और गाने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर उनके मन में एक अलग भावना है। उन्होंने क्या किया है, क्या करेंगे और जनता क्या सोचती है; इसी बात को इस गीत के माध्यम से सामने लाया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय