रायपुर
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम साय ने कहा, भाजपा का संकल्प भारतीय लोकतांत्रिक के भरोसे, विश्वास बहाली के साथ भारत के भविष्य का सुनहरा रोडमैप है। हमारा यह संकल्प पत्र संविधान की तरह पवित्र है।
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने संकल्प जारी किया था जो पार्टी का विजन डाक्यूमेंट था। जिस पर लोगों को सहज विश्वास नहीं होता था कि ये संकल्प पत्र में जो है वो कभी पूरा भी हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में देश की जनता से किए वादे को अक्षरश: क्रियान्वित किया।
पिछले 10 वर्षों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 2024 के संकल्प पत्र में 70 साल की उम्र से ऊपर के किसी भी वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये की मुफ्त इलाज की सुविधा होगी। प्रधानमंत्री आवास के तहत तीन करोड़ लोगों को मकान, 2029 तक गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय