जगदलपुर
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत भंगाराम चौक के पास नाली मे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतक युवक की पहचान के लिए पूछताछ की लेकिन अब तक मृतक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पथरागुड़ा भंगाराम चौक के पास जहां सीआरपीएफ जवानों के साथ ही डीआरजी, जिला बल, एसटीएफ के अलावा अन्य बल के कैंप में जवान मौजूद रहते हैं। आज रविवार की सुबह घूमने निकले जवानों ने नाली में एक अज्ञात शव को देखा, जिसके बाद अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जवानों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भिजवा दिया है। लेकिन अभी तक मृतक की कोई भी पहचान नहीं हो पाई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय