भोपाल: 16 मार्च 2026
हिंदू नव वर्ष से भोपाल में ग्रीष्मकालीन मेले की शुरुआत होने जा रही है, महानगर मेला उत्सव समिति के तत्वावधान में नववर्ष मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को मेला का भूमिपूजन और कार्यालय का उद्घाटन पूरे विधि विधान से किया गया। इस दौरान विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर मेला कार्यलय का शुभारंभ किया। आयोजकों के अनुसार लंबे समय से ग्रीष्मकालीन मेले की मांग बनी हुई थी। इसलिए भोपाल में पहली बार ग्रीष्मकालीन मेले का आयोजन किया जा रहा है। हिंदू नववर्ष के मौके पर होने वाला यह आयोजन पूरे एक महीने तक चलेगा, इस मेले में खाने-पीने,कपड़ों, फर्नीचर सहित विभिन्न तरह के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। साथ ही बच्चों के लिए विशेष मनोरंजन के साथ झूले भी रहेंगे, मेला अवधि के दौरान विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी खास रहेगा, मेले में सुरक्षा को लेकर भी विशेष निगरानी की व्यवस्था रहेगी।

More Stories
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया