February 11, 2026

पूज्य सिंधी पंचायत एयरपोर्ट रोड द्वारा चेटीचंड के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया 

चेटीचंड का पर्व हमें समृद्धि और सद्भावना का संदेश देता है

30 मार्च भोपाल

सिंधी समाज के महापर्व भगवान झूलेलाल की जयंती चेटीचंड पर शहर में अनेकों जगह आयोजन किए गए सुबह प्रभात प्रहरी के साथ ही सिंधी समाज ने अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल की जयंती पर गीत संगीत के साथ ही भंडारे का आयोजन कर चेटीचंड का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत एयरपोर्ट रोड द्वारा भव्य समारोह आयोजित किया गया समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी अपने पूरे परिवार के साथ सम्मिलित हुए और भगवान झूलेलाल को माल्यार्पण कर उनके चरणों में शीश नवाया कर आरती की और सभी के लिए सुख शांति की प्रार्थना की, और कार्यक्रम में आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सिंधी समाज के परंपरागत नृत्य छेज झूमते हुए भक्ति में डूब गए। इस अवसर पर श्री सबनानी ने कहा कि विश्व में हमारा भारत देश ही है यहां पर हर धर्म के और समाज के लोगों को बराबरी का स्थान मिला है और सभी मिलजुल कर एक दूसरे के त्यौहार मनाते हैं। वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन धर्म का मूल संस्कार तथा विचारधारा भी हमारे देश की ही देन है। भगवान झूलेलाल की जयंती चेटीचंड पर मैं उपस्थित सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं, और सद्भावना और भाईचारे के इस महापर्व पर भगवान झूलेलाल से प्रार्थना करता हूं कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उन ऊंचाइयों को छुए जो प्रत्येक देशवासियों का सपना है, इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल की आराधना की और एक दूसरे को नवबर्ष की भी बधाई दी।

You may have missed