बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का चपरासी बना पर्यवेक्षक! अब छात्रों का क्या होगा

भोपाल: 9 अप्रैल 2025

 

अजब गजब एमपी में एक कॉलेज के चपरासी द्वारा विद्यार्थियों की कॉपी चेक करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया हे, जिसमे मप्र के उच्च शिक्षा विभाग ने जांच के बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए 2 प्रोफेसरों को निलंबित करके तीन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है, दरअसल नर्मदापुरम के पिपरिया में बरकतउल्ला विवि से संबंधित शहीद भगतसिंह शासकीय पीजी महाविद्यालय में एक चपरासी द्वारा कॉपी चेक करने का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमे शासन प्रशासन ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक जांच समिति का गठन करते हुए जांच के निर्देश दिए, जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि कॉलेज में जनभागीदारी मद में सेवाएं देने वाली अतिथि विद्वान खुशबू पगारे को मूल्यांकन के लिए हिंदी की कॉपी मिली थी, जिसमे खुशबू ने तबीयत खराब होने के कारण उन कॉपियों को चेक करने के लिए प्रयोगशाला कर्मचारी पन्नालाल पठारिया को दी। जिसके लिए खुशबू ने पन्नालाल को 7 हजार रु भी दिए,, पन्नालाल ने 5 हजार रु में कॉपियां कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राकेश को दे दी, राकेश द्वारा कॉपियां चेक करने का वीडियो वायरल हुआ, इस मामले की जांच में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ राकेश कुमार वर्मा और नोडल अधिकारी राम गुलाम पटेल की लापरवाही मानते हुए दोनों प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में मप्र सरकार के मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि, वीडियो सामने आने पर जांच के बाद कार्यवाही की गई है, शिक्षा कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,, आगे जो भी दोषी सामने आयेंगे, उन पर भी कार्यवाही होगी।

You may have missed