धमतरी.
धमतरी जिले में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ठेल में टक्कर मार हुए साइड में खड़े हाईवा से टकरा गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए तीनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक शख्स को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो लोगों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, नगरी की ओर से कार में सवार होकर तीन लोग धमतरी की ओर आ रहे थे, तभी कुकरेल के पास कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ठेले को टक्कर मारते हुए साइड में खड़े हाईवा से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने कुशल यादव निवासी सदर दक्षिण वार्ड को मृत घोषित कर दिया। जबकी तेजू धीवर ग्राम भेड़सर भखारा और भूपेश साहू गुरुर थाना क्षेत्र का निवासी घायल है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि कुशल यादव और घायल व्यक्ति केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ढाबे में काम करते थे और अपने मालिक की कार में सवार होकर धमतरी की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। इस संबंध में केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि धमतरी की ओर से टीयूवी वाहन कुकरेल की ओर जा रही थी और नगरी की ओर से फ्लाई ऐश की गाड़ी आ रही थी। टीयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाई ऐश की गाड़ी से जा टकराई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय