दुर्ग.
दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार जोशी को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र कुमार जोशी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 5 के उल्लंघन पर तत्काल निलंबित कर दिया है।
जोशी के खिलाफ चुनाव के दौरान एक पार्टी विशेष के पक्ष में काम करने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर दुर्ग कलेक्टर द्वारा इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय जांच समिति गठित की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। आरोप है कि जिला सहकारी बैंक के सीईओ जोशी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी पार्टी के लिए काम किया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय