सुकमा.
सुकमा जिला कार्यलय में तैनात एक महिला के साथ उसी कार्यालय के बाबू ने छेड़छाड़ की। महिला ने अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ की शिकायत सुकमा कलेक्टर को एक पत्र के माध्यम से दी। शिकायत के बाद सुकमा कलेक्टर द्वारा सीनियर बाबू को वहां से हटाकर जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।
महिलाओं के खिलाफ लैंगिक उत्पीड़न के आरोपी जनपद पंचायत सुकमा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 एसएम शर्मा को कलेक्टर हरीश एस ने जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया है। वहीं, इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति भी गठित कर दी गई है। यह समिति सात दिन के भीतर अपना प्रतिवेदन सौंपेगी। कलेक्टर हरीश एस द्वारा इस मामले के संज्ञान में आने पर छिंदगढ़ अनुविभागीय दंडाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय पर जांच नहीं होने पर नई चार सदस्यीय समिति गठित की गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय