जांजगीरा चांपा.
नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कासा में शॉर्ट सर्किट की वजह से किराना दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया। आगे बुझाने के दौरान पिता, बेटा और बेटी आग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कासा में रामप्रकाश कश्यप के घर के पास ही किराने की दुकान है।
दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगा गई। आग पर काबू पाने के लिए रामप्रकाश कश्यप और उसका बेटा और बेटी ने प्रयास किया। इस दौरान तीनों झुलस गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन समय पर नहीं पहुंची। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने देखा और किसी तरह से पानी डालकर आग पर काबू पाया। घायल रामप्रकाश कश्यप (40) का पैर, नंदनी कश्यप (12) का पैर और बालक का पैर भी आग की लपेट में आने से झुलस गया है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय